

अररिया 18 अगस्त (Udaipur Kiran) ।
मणिपुर और नागालैंड के भाजपा के संगठन महामंत्री अभय गिरी और महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा सोमवार को फारबिसगंज भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी का आवास पर पहुंचे।जहां विधायक ने मणिपुर और नागालैंड के भाजपा के संगठन महामंत्री अभय गिरी और महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झाका स्वागत मिथिला पाग और अंग वस्त्र पहनाकर किया।
विधायक के आवास स्थित जनसंपर्क कार्यालय में भाजपा नेताओं ने विधायक और मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा भी की।इससे पहले दोनों भाजपा नेताओं ने विधायक के आवास पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतिमा का दर्शन किया और प्रसाद ग्रहण किया।स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने भाजपा नेताओं को नेपाल सीमा से सटे अररिया जिला और फारबिसगंज विधानसभा के भौगोलिक स्थिति और संवेदनशीलता को लेकर चर्चा की।साथ ही सीमा पार से होने वाले राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और तस्करी को लेकर भी भाजपा नेताओं को जानकारी दी।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
