Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मनाया बिहार विधानसभा जीत का जश्न

भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं  बिहार विधानसभा जीत का जश्न मनाते हुए

रायपुर, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनावोँ में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ की राजधानी में जमकर जश्न मनाया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर स्थित भाजपा क्रमशः प्रदेश व जिला कार्यालयों में रूझानों में एनडीए की लगातार बढ़त के साथ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान एकात्म परिसर में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुआ, अकबर अली, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, उज्ज्वल दीपक, तुषार चोपड़ा, संजूनारायण सिंह ठाकुर, उमेश घोरमोड़े, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी विश्वकर्मा, वासु शर्मा, रविंद्र सिंह, अर्पित सूर्यवंशी, अंकित द्विवेदी, विशाल पांडेय, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया।

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल