Jammu & Kashmir

जम्मू में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया

जम्मू में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया

जम्मू, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आज बूथ संख्या 45, वार्ड संख्या 8, भीम नगर, जम्मू ईस्ट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिय सेठी और ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सत्ती ने की, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक सालगौत्रा ने निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों पर चर्चा हुई, जिनका मूल भाव सांस्कृतिक मूल्य, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास है। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता रमन शर्मा, अम्फाला मंडल अध्यक्ष स्वाति शर्मा, पूर्व पार्षद डॉ. अक्षय, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परवीन बडयाल, जिला महामंत्री गौरव सिक्का, मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मौके पर बोलते हुए प्रिय सेठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल राजनीतिक विचारक ही नहीं बल्कि दूरदर्शी थे, जिन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ की नींव रखी। यही विचारधारा भाजपा का मार्गदर्शक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित जी के आदर्शों को जीवन में उतारें और वंचित वर्गों तक अधिक सक्रियता से पहुँचें।

ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सत्ती ने कहा कि पंडित उपाध्याय जी जनसंघ के बहुआयामी नेता और हिंदुत्व विचारधारा के महान चिंतक थे। उनका राजनीतिक दर्शन एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर आधारित रहा, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा इन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए हर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के लिए कार्यरत है।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Most Popular

To Top