
-कोकराझार के दो परिषद क्षेत्रों में मुख्यमंत्री ने भाजपा की विजय संकल्प सभाओं को संबोधित किया
-दिल्ली, दिसपुर के बाद कोकराझार में भी भाजपा की होगी सत्ताः दिलीप सैकिया
कोकराझार (असम), 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा बोड़ोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) की सत्ता हासिल करने के लिए अपना सिलसिलेवार अभियान जारी रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री बोड़ो भूमि की राजधानी कोकराझार में आज दो स्थानों पर प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बनरगांव परिषद निर्वाचन क्षेत्र के चंद्रपाड़ा स्थित महावीर चिलाराई मैदान में विजय संकल्प सभा में भाग लिया।
मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, मंत्री अशोक सिंघल, प्रदेश भाजपा महासचिव दिप्लू रंजन शर्मा, जिला अध्यक्ष गोसाई बसुमतारी और कई अन्य नेता मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बनरगांव परिषद निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा जीतेगी। मैं दस दिनों से बीटीआर में विभिन्न परिषद बैठकों में भाग ले रहा हूं। बीटीआर में भाजपा नंबर वन है। अगर बारिश भी होती है, तो लोग हमारी बैठकों में आएंगे। मुझे नहीं लगता कि यह बारिश है, बल्कि पुष्प वर्षा है। बीटीआर के लोगों ने भाजपा को अपने गले लगा लिया है।
बीटीआर में सरकार होने के बावजूद वह समस्याओं का समाधान नहीं कर पाई है। इसलिए, समस्या का समाधान तभी होगा जब कोकराझार में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार आते ही बीटीआर में कोई दूसरी श्रेणी का नागरिक नहीं होगा। विलेज काउंसिल डेवलपमेंट कमेटी (वीसीडीसी) नामक बड़ी मछली छोटी-छोटी मछलियों को निगल जाती है। बोड़ोलैंड में वीसीडीसी की दलाली अब नहीं चलेगी। बीटीआर में बदलाव चाहिए तो भाजपा को वोट देना होगा। ट्रिपल इंजन होने पर ही समस्या का समाधान संभव होगा।
बीटीआर में सभी को नौकरी मिलनी चाहिए। कोकराझार में बीपीएफ और यूपीपीएल हमारे दुश्मन नहीं हैं। कांग्रेस के ज़माने में एक मजिस्ट्रेट को नौकरी पाने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत देनी पड़ती थी। वीसीडीसी होन के बावजूद सभी को विकास के समान अवसर नहीं मिलते हैं। मेरे मुख्यमंत्री बनने के बाद से बोडोलैंड में एक भी गोली नहीं चली है।
भाजपा ने कोकराझार में शांति स्थापित की है। पहले लोगों को मोटरसाइकिल पर बंदूक दिखाकर वोट देने की धमकी दी जाती थी। अब झुककर वोट मांगने का समय आ गया है। उन्होंने मीडिया से कहा, चिरांग, तामुलपुर और बाक्सा जिलों में प्रचार का काम पूरा हो चुका है। अब तक, मैंने 30 परिषद क्षेत्रों में बैठकें की हैं। भाजपा बीटीआर में कम से कम कीमतने सीटें जीतेगी इसका खुलासा आगामी 20 अगस्त को मैं करूंगा। उन्होंने कहा कि वीसीडीसी को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए, चुनाव होने चाहिए।
आदिवासी क्षेत्रों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने आज अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह एक गलतफहमी है, समझदारी से इसका समाधान हो जाएगा। ऑल बोड़ो स्टूडेंट यूनियन (आब्सू) के अध्यक्ष दीपेन बोड़ो के मत से मैं सहमत हूं और मैं समझौता नहीं करूँगा। कैंसर शुल्क में वृद्धि को नागरिकों को नहीं देना होगा, आयुष्मान कार्ड में सरकार पैसा देगी। इसके बाद गुमा परिषदीय क्षेत्र में भी विशाल विजय संकल्प सभा का आयोजन हुआ।
सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सैकिया ने कहा कि बनरगांव परिषद क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राजीव ब्रह्म होंगे। सितंबर माह में होने वाले बीटीआर चुनाव के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। बनरगांव निर्वाचन क्षेत्र में कमल खिलेगा। कोराझार में भाजपा के अलावा कोई भी सरकार नहीं बना पाएगा। सांप्रदायिक झड़पें, जबरन वसूली आदि के चलते पूरी बोड़ोलैंड अशांत और जर्जर था। लेकिन अब जब डॉ. हिमंत बिस्व सरमा मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो एक भी बम नहीं फटा है।
भाजपा उम्मीदवार राजीव ब्रह्म बनरगांव निर्वाचन क्षेत्र से भारी मतों से जीतेंगे। बीटीआर में भाजपा का आधार पहले से कहीं अधिक मजबूत है। दिल्ली में भाजपा, दिसपुर में भाजपा और कोकराझार में भी भाजपा सत्ता में आएगी।
(Udaipur Kiran) / किशोर मिश्रा
