Uttar Pradesh

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने मनाया जश्न तो महापौर ने कर दी चुनाव प्रक्रिया निरस्त

बैठक में हंगामा
बैठक में मौजूद महापौर, नगर आयुक्त व भाजपा महानगर अध्यक्ष

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव के दौरान हंगामा

गाजियाबाद, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया को महापौर सुनीता दयाल ने एकाएक निरस्त कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। इस दौरान महापौर का उस समय पर हाई हो गया, जब चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल पार्टी की तरफ से घोषित पांच उम्मीदवारों के साथ चुनाव स्थल पर

माला पहनकर पहुंच गए। जिसके बाद महापौर ने पूरी प्रक्रिया को ही एक सिरे से निरस्त कर दी। महापौर ने इसे सदन की अनुशासनहीनता करार दिया।

नगर निगम के कविनगर स्थित जानकी भवन परिसर में कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए चुनाव की प्रक्रिया रखी गई थी। सुबह साढे 11 बजे से नामांकन प्राप्त किए जाने का कार्यक्रम रखा गया था। 12 बजे तक नामांकन किए जाने थे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की तरफ से पार्टी के पांच पार्षद गौरव सौलंकी, प्रवीण चौधरी,प्रमोश यादव, विनीत दत्त व देवनारायण शर्मा ने नामांकन भरा। इसके अलावा विपक्ष की ओर से मदन राय व शशि सिंह ने भी नामांकन कर दिया। जिसके बाद कुल आठ लोग मैदान में आ गए। मदन राय को चुनाव न लड़ने के लिए मना लिया गया था। जबकि शशि काे मनाया जा रहा था। तभी मयंक गोयल माला लेकर सदन की दूसरी साइड पहुंच गए और जश्न मनाने लगे। तभी महापौर भी वहां पहुंच गयी। उन्होंने यह माहौल देखकर इसे अनुशासनहीनता बताये हुए पूरी चुनावी प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया। इस दौरान महापौर व भाजपा महानगर अध्यक्ष के बीच नोक झोंक भी हुई।

जिसके बाद महापौर का पारा हाई हो गया और उन्होंने पूरी चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / फरमान अली

Most Popular

To Top