HimachalPradesh

भाजपा महिला मोर्चा सिरमाैर जिला कार्यकारिणी घोषित

नाहन, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सिरमौर शिवानी वर्मा ने महिला मोर्चा जिला सिरमौर के विभिन्न मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति में अलका गर्ग धारटी नाहन मंडल, स्नेहलता माता कटासन मंडल, पुष्पा देवी माता त्रिलोकपुर मंडल, गुरमीत कौर पांवटा साहिब मंडल, रीना चौधरी गिरिपार आज भोज मंडल, नारदा देवी शिलाई मंडल, सीमा चौहान नेड़ापार मंडल, रीता ठाकुर सराहं मंडल, रीता जस्ता राजगढ़ मंडल, श्यामा ठाकुर ददाहू मंडल, ममता रिंटा संगड़ाह मंडल तथा सुदर्शना देवी को नोहराधार मंडल से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही शिवानी वर्मा ने जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की है। जिसमें उपाध्यक्ष संजय कुमारी, निर्मला शर्मा, तारा देवी सहित मधुबाला ठाकुर शामिल है। महामंत्री के पद पर सरोज वर्मा तथा चंचल शर्मा को नियुक्त किया गया है। सचिव के पद पर कांता देवी, रेखा तोमर, सरिता वर्मा, सीमा चौधरी, मनजीत कौर को तैनात किया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष हेमा शर्मा को बनाया गया है। प्रवक्ता अनीता गर्ग को नियुक्त किया गया है। मीडिया संयोजक उर्मिला देवी तथा सोशल मीडिया संयोजक कांता देवी और आईटी संयोजक कृष्ण ठाकुर को नियुक्त किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top