जम्मू,, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । श्रीनगर में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर कथित अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन घंटा घर के सामने आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर राहुल गांधी से तुरंत और बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी माता के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी अस्वीकार्य है और इसे राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई और बीजेपी महिला मोर्चा ने जनता से भी इस मामले में संवेदनशील रहने की अपील की।
भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि ऐसे अपमानजनक बयान देश की राजनीति और संस्कृति के लिए खतरनाक हैं और उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी ने कांग्रेस से जवाबदेही और सार्वजनिक माफी की मांग दोहराई।
—————
(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता
