Uttrakhand

जिला पंचायत में जीत के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया के पक्ष में जुटे भाजपा नेता

हल्द्वानी, 7 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी की कठघरिया में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीट रामडी आनसिंह पनियाली से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए रणनीति पर विमर्श किया गया।

इस बैठक में चुनाव प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई।

बेला तोलिया ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद में रहते हुए पिछले 5 साल में 10 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं जिला पंचायत से और 4 करोड़ रुपये की योजनाएं अन्य विभागों से अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित कीं। जिनमें सीसी सड़क मार्ग, पेयजल टैंक, शौचालय निर्माण, सोलर लाइट, सुरक्षा दीवार और ग्राम सभाओं में मंदिरों का सौन्दर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।

बैठक में सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, चुनाव प्रभारी प्रकाश हरबोला, गोपाल रावत, चुनाव संयोजक प्रताप सिंह बोरा, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, अध्यक्ष सहकारी गन्ना समिति प्रताप सिंह तापी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल नयन जोशी, मंडल अध्यक्ष दीपक सनवाल, कंचन उप्रेती, जिलाध्यक्ष अलका जीना, महेश शर्मा, कैलाश भगत, चन्दन किरौला, सुरेश तिवारी, रेखा आर्या, रेखा पाठक, विनोद निगल्टिया, अक्षय सुयाल, प्रकाश पटवाल आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Most Popular

To Top