शिमला, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल देव सूद (1941–2025) के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सूद का बीते शुक्रवार काे निधन हाे गया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती तथा सांसद सुरेश कश्यप सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि कपिल देव सूद एक प्रतिष्ठित कानूनी विद्वान, समाजसेवी और समर्पित पारिवारिक व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने लंबे कानूनी करियर में अनेक लोगों को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी।
नेताओं ने कहा कि श्री सूद की विद्वता, सादगी और गर्मजोशी को जानने वाले लोग सदा याद रखेंगे। वे कानून क्षेत्र में एक प्रकाशस्तंभ थे, जिनकी उपस्थिति हमेशा प्रेरणादायक रही।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
