Uttar Pradesh

भाजपा नेता अजय हेला बनाए गए स्वच्छता अभियान के संयोजक

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक करते हुए प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों का छाया चित्र

प्रयागराज, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए बुधवार को अजय हेला को स्वच्छता अभियान का संयोजक बनाया गया। यह जानकारी भाजपा प्रयागराज महानगर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा(एससी मोर्चा) की सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अब तक संगठन के संगठन के हर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेवा पखवाड़ा संगठन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस दौरान विभिन्न रचनात्मक सामाजिक कार्यक्रम होंगे। जिसके तहत पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया जायेगा जिसमें पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

अभियान को सफल बनाने के लिए अभी से पूरी रूपरेखा बना ली जाए। अनुसूचित मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अजय हेला को सेवा पखवाड़ा के स्वच्छता अभियान का संयोजक बनाया गया है। सेवा पखवाड़ा के हर कार्यक्रम में पार्टी के सभी मोर्चों प्रकोष्ठों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। पीएम मोदी ने जिस तरह अपना पूरा जीवन देश व समाज के लिए समर्पित किया उस से प्रेरणा लेकर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रदेश व केंद्र नेतृत्व द्वारा शुरू किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top