HimachalPradesh

भाजपा किसान मोर्चा जिला मंडी अध्यक्ष दलीप कुमार ने किया कार्यकारिणी विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी।

मंडी, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, भाजपा मंडी लोकसभा विस्तारक सुरेश शर्मा, भाजपा जिला मंडी अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा व सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों से विचार विमर्श करने के उपरांत भाजपा किसान मोर्चा जिला मंडी दलीप कुमार ने किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों व सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है ।

भाजपा किसान मोर्चा जिला मंडी में दलीप कुमार ने जिला पदाधिकारिओं की नियुक्ति करते हुए अरुण कुमार, कोटली, विनय राठौर, चौंतड़ा, टिकम राम, थुनाग व चूड़ामणि, स्नोर को उपाध्यक्ष व नवीन गुलेरिया कोटली व सुरेन्द्र ठाकुर नेरचौक को महामंत्री व ज्ञान चन्द, जोगिन्द्रनगर को कोषाध्यक्ष व नरेश कुमार, बल्ह-रिवाल्सर, सतीश कुमार, लडभड़ोल, इन्द्र सिंह, बालीचौकी, रमा शर्मा, जोगिन्द्रनगर व प्रेम लाल, नेरचौक को सचिव व विनोद शर्मा, दरंग को मीडिया प्रभारी व दिनेश कुमार, पधर को प्रवक्ता व जगदीश ठाकुर, दरंग को सोशल मीडिया सयोंजक व कमल भारद्वाज, जोगिंद्रनगर मंडल का आई.टी. संयोजक नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र सिराज के मंडल जंजैहली से जय कुमार, थुनाग से चमन कुमार, बालीचौकी से भीमा देवी व विधानसभा क्षेत्र बल्ह के मंडल नेरचौक से केसरी चन्द व राम सिंह, विधानसभा क्षेत्र मंडी के मंडल कोटली से दमा देवी व विधानसभा क्षेत्र दरंग के मंडल दरंग से नरोतम व नेत्र सिंह, मंडल स्नोर से धर्मेंद्र शर्मा व लुदरमनी व विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के मंडल लड-भड़ोल से जगदीश चंद भाजपा किसान मोर्चा जिला मंडी का जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

दलीप कुमार ने किसान मोर्चा में मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए रोशन लाल को जंजैहली मंडल, दुर्गा सिंह को थुनाग, टिक्कम राम को बालीचौकी, हेम सिंह को नेरचौक, सुरेंद्र कुमार को बल्ह-रिवाल्सर, लेख राज राणा को कोटली, दीनानाथ को दरंग, कौल सिंह को स्नोर, अच्छर सिंह को पधर, कै० चुनी लाल को जोगिन्द्रनगर, वीरेन्द्र कुमार को चौंतड़ा व हंस राज को लडभड़ोल मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दलीप कुमार ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों व सभी मंडलों के मण्डल अध्यक्षों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा की यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। भाजपा जिला मंडी अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने सभी नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई दी है ।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top