शिमला, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश आई.टी. विभाग ने नई टीम का ऐलान कर दिया है। विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल उड्डवाल ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद प्रदेश सह–संयोजकों और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सह–संयोजक के तौर पर जग सिंह ठाकुर, आशीष शर्मा, निखिल ठाकुर, विजय जरयाल, आदित्य गौतम और अभिषेक चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रदेश कार्यसमिति में गौरव धीमान, कमलेश कुमार, विनीत बहल, अरुण वर्मा, अरुष गुप्ता, राजेश कुमार ठाकुर, अजीत सिंह कैथ, मनसा राम भंगालिया, अर्जुन सिंह बिजलवान, मुकेश भारद्वाज, अजय ठाकुर, अमन डोगरा और मोंटी राणा को शामिल किया गया है।
इस मौके पर प्रदेश संयोजक अनिल उड्डवाल ने सभी नव–घोषित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का आई.टी. विभाग संगठन की रीढ़ की हड्डी है और डिजिटल माध्यमों से पार्टी की नीतियों व गतिविधियों को जन–जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। उड्डवाल ने विश्वास जताया कि सभी नव–नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाने में अहम योगदान देंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा
