Madhya Pradesh

पर्यटन को रोजगार से जोड़कर लोगों को सशक्त बना रही भाजपा सरकार- यशपाल सिंह सिसोदिया

यशपाल सिंह सिसोदिया

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

भाेपाल, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर्यटन को रोजगार से जोड़कर लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। मध्यप्रदेश ने पर्यटन क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल की है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है, जो संपूर्ण मध्य प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है। इस पुरस्कार से न केवल मध्य प्रदेश की पर्यटन योजनाओं को नई पहचान मिली है, बल्कि यह सम्मान प्रदेश की विविध संस्कृति, समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों को भी मान्यता प्रदान करता है। मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन ने देश में मिसाल कायम की है। पर्यटन क्षेत्रों में महिला सुरक्षा को खासकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सिसोदिया ने शनिवार काे अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर्यटन क्षेत्र को रोजगार से जोड़कर ग्रामीण पर्यटन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और पर्यटन क्षेत्र को रोजगार से जोड़ने का ही परिणाम है कि देशी और विदेशी पर्यटन बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे हैं। रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन स्थानीय समुदायों की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर आधारित है। यह मिशन न केवल पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि पर्यटन के माध्यम से ग्राम विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ावा दे रहा है। उन्हाेंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार धार्मिक पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं से धार्मिक स्थलों में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि से मध्य प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। साथ ही होम स्टे योजना से गरीबों, आदिवासियों को उनके निवास क्षेत्रों में ही रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top