देहरादून, 1 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड पंचायत चुनावों में पंचायतों में कांग्रेस ने बड़ी जीत का दावा किया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि देहरादून जिले में १९८ अधिकृत प्रत्याशियों में से १३८ ने जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसे झूठ करार दिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी को बंपर मत प्राप्त हुए हैं और पार्टी निश्चित रूप में सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और अधिकतर ब्लॉक मे बोर्ड बनाएगी। वहीं, कांग्रेस बिन बुलाए मेहमान की भांति कई जीते हुए उम्मीदवारों को अपना बता रही है, जोकि हास्यास्पद है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान मे मिली जीत न केवल उत्साहबर्धक है बल्कि ऐतिहासिक भी है। भाजपा को 2019 मे 200 सीटें मिली थी और उसमे हरिद्वार भी सम्मिलित था। अब भाजपा को हरिद्वार छोड़कर 216 सीटें मिली हैं, उस लिहाज से हरिद्वार की 44 सीटों को जोड़कर यह आंकड़ा 260 है और यह अब तक का सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार की पंचायतों मे ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुनियोजित रणनीति और कार्यकर्ताओ का सम्मान रखते हुए प्रत्याशी मैदान मे उतारे। पार्टी ने कई सीटों पर सहमति न बनने पर सीट को रिक्त छोड़ दिया और उन सीटों पर अधिसंख्य भाजपा कार्यकर्ता जी विजयी हुए हैं।
भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के काल्पनिक आंकड़ो के विपरीत जिला पंचायत मे बीजेपी समर्थित कुल 315 प्रत्याशियों मे से 127 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी जीते हैं। वहीं 43 सीटें ओपन छोड़ दी। इनमें भी 31 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली। वहीं भाजपा विचार आधारित अन्य 58 कार्यकर्ताओं ने भी जीत हासिल की है। कुल मिलाकर भाजपा ने 216 सीटों पर जीत हासिल की है। यह भाजपा के लिए जिलों के बोर्ड गठन के लिए पर्याप्त बहुमत है। वहीं ब्लॉक व ग्राम पंचायतों में 70 प्रतिशत से भी अधिक में भाजपा के कार्यकर्ता जीत कर आए हैं । वह बोर्ड गठन के लिए पर्याप्त बहुमत है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी विधायक अथवा किसी पदाधिकारी के संबंधी की हार को उससे जोड़ने का कुतर्क सरासर गलत है, क्योंकि वह भी एक सामान्य उम्मीदवार की भांति चुनाव मैदान मे थे। उन सीटों पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मैदान में उतरे थे। उन्होंने कांग्रेस के 200 से अधिक प्रत्याशियों के दावे को हवाई बताते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषित और समर्थित उम्मीदवारों की संख्या भी इतनी नहीं जितने वह दावे कर रहे हैं।
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना नै पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजधानी देहरादून में १६ अधिकृत प्रत्याशियों में से १२ व ओपन सीटों में ४ कांग्रेस के गढ़वाल व कुमाऊं दोनों मंडलों में कांग्रेस को बढ़त दिलाई है।
बारह में से आठ से दस जिला पंचायत बोर्ड बनाएंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा धन बल सत्ता बल व राज्य निर्वाचन आयोग का इस्तेमाल कर रही है।
———–
(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल
