HEADLINES

कर्नाटक में अल्पसंख्यक आरक्षण बढ़ाने को लेकर भाजपा हमलावर, कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप

नई दिल्ली, 20 जून (Udaipur Kiran) । कर्नाटक सरकार द्वारा विभिन्न आवास योजनाओं के तहत अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण को 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने पर भाजपा हमलावर है। शुक्रवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे मुस्लिम लीग का आधुनिक रूप बताया है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने देश के संसाधनों पर मुसलमानों का पहला अधिकार बताया था। उन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण छीन कर उन्हें धार्मिक आधार पर मुस्लिम समुदाय को आवंटित किया है, जो अंबेडकर और संविधान के विपरीत है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि सिविल अनुबंधों में भी मुसलमानों को आरक्षण दिया है, जो संवैधानिक भावना के खिलाफ है। अब, वे केवल हिंदू समुदाय के घावों पर नमक छिड़कने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनके लिए हिंदू मायने नहीं रखते।

उन्होंने कहा कि वे फर्जी जाति सर्वेक्षण करते हैं, जिसे उन्हें वापस लेना होगा। इसमें मुस्लिम आबादी अधिक दिखाई गई है और अब वे केवल वोटबैंक की राजनीति के कारण धार्मिक आधार पर मुसलमानों को अतिरिक्त कोटा दे रहे हैं।

——

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top