
हिसार, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री बीरबल स्वामी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछड़ा वर्ग को पूर्ण रुप से सम्मान दिया जा रहा है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के रुप में पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को हरियाणा के इतिहास में पहली बार बिठाया। उसके बाद भी लगातार हो रही नियुक्तियों में भी पिछड़ा वर्ग के लोगों को उपयुक्त स्थान दिया जा रहा है। बीरबल स्वामी ने शुक्रवार काे कहा कि अब जो हरियाणा में नगर निकाय में जो मनोनीत पार्षदों की नियुक्तियां हुई हैं, उसमें भी पिछड़े वर्ग को काफी महत्व दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछड़ा वर्ग की सही मायनों में भारतीय जनता पार्टी ही हितेषी है। बाकी सभी पार्टियों ने आज तक पिछड़ा वर्ग का प्रयोग किया किंतु बाद में भारी अत्याचार किये। पिछड़ा वर्ग के लोग आज तक उन जन विरोधी पार्टियों को भूले नहीं है। भाजपा को छोडक़र अन्य पार्टियों ने पिछड़ा वर्ग को बहुत लोभ लालच दिये किंतु किया कुछ नहीं। आज पिछड़ा वर्ग भाजपा के बैनर तले एकत्र है। उन्होंने नगर निगम में तीन पार्षदों की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व व पार्टी के जिला नेतृत्व का तथा सभी मंत्री व विधायकों का आभार व्यक्त किया।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
