Uttar Pradesh

बिहार चुनाव का जनादेश उत्तर प्रदेश की हैट्रिक का है आगाज : नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की फोटो

औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह को दी बधाई,मोबाइल से की बात

प्रयागराज,14 नवंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी मतों से ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है।

मंत्री नंदी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख मार्गदर्शन, डबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों एवं बिहार के चहुंमुखी विकास पर जनता की मुहर है। बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कक्ष्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताया है। यह जीत एनडीए की जनसेवा, गरीब कल्याण, विकसित भारत एवं कल्याणकारी नीतियों की जीत है। बिहार चुनाव का यह जनादेश उत्तर प्रदेश की हैट्रिक का आगाज है।

मंत्री नन्दी ने चुनाव के दौरान औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह के समर्थन में कई दिनों तक प्रवास के साथ ही मतदाताओं से जनसम्पर्क, जनसंवाद कर जनसभाओं को सम्बोधित किया था। जनसम्पर्क कर एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की थी। पूरे बिहार में कमल खिलने पर मंत्री नन्दी ने औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह के विजयी होने पर फोन से वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल