Uttar Pradesh

श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है तिरंगा यात्रा : भूपेंद्र सिंह

फोटो

देवरिया, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । हर घर तिरंगा अभियान रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौराहे से पैकौली महाराज के कुटी तक तिरंगा यात्रा निकाली । हाथों में तिरंगा लिए नौजवान युवा और कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगाते हुए लक्ष्मीपुर चौराहे से पैकौली चौराहा होते हुए पौहारी महाराज की कुटी पर पहुंची ।

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। यह हमारी एकता अखंडता और राष्ट्रीय सद्भावना को प्रतिबिंबित करता है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा का संकल्प लिया है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस अभियान के सहभागी बन रहे हैं। युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं। तमाम सामाजिक सांस्कृतिक संगठन द्वारा भी इस अभियान में सहभागिता की जा रही है।

इस दौरान कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, महामंत्री प्रमोद शाही, अंकुर राय, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौहान, नवीन तिवारी, विपिन यादव, यशवंत शाही, राजू शाही उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / ज्योति पाठक

Most Popular

To Top