Madhya Pradesh

भोपालः युवा सदन कार्यालय में हुई गोवर्धन पूजा, विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधिवत पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की

विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधिवत पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की

भोपाल, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश में आज बुधवार काे गाेवर्धन पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी भाेपाल स्थित युवा सदन कार्यालय में भी विधिविधान के साथ गाेवर्धन पूजा का आयाेजन किया गया। भाेपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधिपूर्वक गोवर्धन महाराज का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने गौ-पूजन कर गौमाता को ग्रास भी अर्पित किया व प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन में कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों की भी उपस्थिति रही। जहां भक्ति, आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।

बता दें कि दीपावली पर्व के उपरांत प्रतिवर्ष मालवीय नगर स्थित युवा सदन कार्यालय पर विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है। धर्म और संस्कृति के प्रति गहरी आस्था रखने वाले विधायक शर्मा निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से भारतीय परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और जनजागरण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top