
रांची, 26 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । छठ महापर्व के शुभ अवसर पर भारतीय एकता कमेटी झारखंड की ओर से रविवार को रांची में छठ व्रतियों के बीच दूध का वितरण किया।
भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा के देश की सबसे बड़ी खूबसूरती है कि हमें छठ पर्व पर आमजनों के बीच दूध वितरण करने का सौभाग्य मिला है। हमारे देश की यही खूबसूरती भी है कि हम हर समुदाय का सम्मान करें। उन्होंने कहा को हम सभी देशवासी आपस में भाई-भाई हैं। इसे समझने की जरूरत है।
सचिव रामेश्वर राम ने कहा कि शुरू से भारतीय एकता कमेटी सभी धर्म समुदाय के लिए शुभ कार्य कर रही है। और आगे भी करती रहेगी। मौके पर पवन कुमार, रामेश्वर राम, अप्पू राम समेत कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar