
हिसार, 19 जून (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा हिसार के अर्बन मंडल की ओर से गुरुवार काे जिला कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल सैनी ने की।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर विधानसभा संयोजक हिसार रामचंद्र गुप्ता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ हरियाणा प्रदेश के सह संयोजक पीयूष मेहता मौजूद थे। मंडल स्तरीय सभा में केंद्र की मोदी सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं एवं उपलब्धियां पर वक्तव्य पेश किए गए। इस दौरान भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के केंद्र सरकार के मिशन को पूरा करने के लिए संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार का 11 वर्ष का कार्यकाल भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है। इस सभा में मंडल महामंत्री देशबंधु कौशिक एवं सुनील कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता मनदीप मलिक, पूर्व मनोनीत पार्षद कैप्टन नरेंद्र शर्मा, पार्षद एवं मंडल उपाध्यक्ष डॉ. सुमन यादव, पार्षद संजय डालमिया, पार्षद प्रतिनिधि प्रीतम सैनी, अर्बन मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोनी, श्वेता सिंघल, मंडल सचिव सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष राधा कृष्ण आहूजा, मंडल के मीडिया प्रमुख सुरेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी दर्ज कराई।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
