Jharkhand

अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन का भागवत कथा सात से

कार्यक्रम में शामिल सम्मेलन की महिलाएं समेत अन्य

रांची, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) ।

अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन झारखंड प्रदेश की रांची शाखा ओर से आगामी सात सितंबर से तेरह सितंबर तक अग्रसेन भवन में सप्तख हदवसीम बार्वत कथा (श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ) का शुभारंभ होगा।

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थापक अध्यक्ष नीरा बथवाल ने बताया कि गुरूमां चैतन्य मीरा भागवत पाठ करेगी। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत आगामी सात सितंबर को नेत्रदान और अन्न दान, आठ सितंबर को गौशाला में गौ सेवा एवं कल्पवृक्ष लगाने, नौ सितंबर को कन्या पूजन किया जाएगा।

वहीं 10 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव के दिन शिवनारायण कन्या पाठशाला में डिक्शनरी, पाठ्य सामग्री और खेलकूद के समान और सहयोग राशि का वितरण, ग्याेहर सितंबर को गोवर्धन पूजा के दिन एक पेड़ मां के नाम‌ अभियान में पौधों का वितरण, बाहर सितंबर को श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह के दिन एक लड़की‌ का विवाह और तेरह सितंबर को गुरु मां चैतन्य मीरा एवं सहयोगियों का व्यास पीठ पर सम्मान आयोजित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में संस्थापक अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, नारी सशक्तिकरण स्तंभ, शिक्षाविद प्रदेश अध्‍यक्ष अखिल अग्रवाल के प्रभाकर अग्रवाल सहित अन्‍य सदस्य मौजूद थे।

इसके पूूूर्व सम्मेलन की ओर से रजत जयंती समारोह आयोजित कर पूर्व 11 अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। मौके पर बतौर मुख्यत अतिथि‍ पूर्व अध्यक्ष भारचंद पोददार, प्रदेश अध्यक्ष मंजू बगडि‍या और जमशेदपुर की अखिल भारतीय मारवाडी समिति की जया डोकानिया और लता अग्रवाल को सम्‍मानित किया गया।

इस अवसर पर भारचंद पोददार ने कहा कि जिस उत्साह से भागवद कथा का आयोजन किया जा रहा है। वह बेहद पुण्‍य का कार्य है।

ये हुए सम्मानित

रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर सम्मानित होनेवालों में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, सुशीला गुप्ता अध्यक्ष, रांची शाखा, गीता डालमिया अध्यक्ष, रांची शाखा, पुष्पा संथालिया अध्यक्ष , रांची शाखा, शोभा जाजू अध्यक्ष,रांची शाखा, अलका सरावगी अध्यक्ष, रांची शाखा, अनसूया नेवटिया अध्यक्ष, रांची शाखा की अध्‍यक्ष मंजू केडिया सहित अन्‍य का नाम शामिल है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top