Chhattisgarh

योग दिवस के पूर्व लोगों ने किया योग, जाने योग के फायदे

नेहरू गार्डन में योग करते हुए लोग।

धमतरी, 20 जून (Udaipur Kiran) ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय के पास स्थित सिविल लाइंस स्थित नेहरू गार्डन योग केंद्र में योग संगम और हरित योग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षक निकिता धरमगुड़ी और उत्तरा सिंह गौतम द्वारा गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं उद्गीत प्राणायाम के साथ की गई। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने सूक्ष्म व्यायाम, संधि संचालन, सूर्य नमस्कार, प्रज्ञा योग, कटिआसन और ताली योग के माध्यम से शरीर व मन को सशक्त किया।

आयोजन में 80 वर्ष से अधिक आयु के मदनमोहन खंडेलवाल और गोपाल शर्मा सहित 55 से अधिक प्रतिभागियों ने एक-एक पौधा लेकर पर्यावरण चेतना के साथ योगाभ्यास किया। प्रशिक्षक निकिता ने एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बनने की प्रक्रिया को योग आसनों के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डा उत्प्रेक्षा सिन्हा, आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा, इंजीनियर नमिता नागवंशी, पार्षद योगेश लाल, चक्रधर सिंह यादव, डिगेश शर्मा, जननी सेवा संस्थान के अध्यक्ष शेषनारायण गजेन्द्र, कार्यक्रम की संयोजक डा सरिता दोशी, सुलेखा जोशी, भावना यादव, गोविंद कोसरिया, संगीता मानिकपुरी, सेवक साहू ,रीना मानिकपुरी, घनश्याम ध्रुव, मनमोहन दास मानिकपुरी, प्रदीप शर्मा, काजल मुंजवानी मोहन अग्रवाल, राजकुमार मुंजवानी, अशोक खंडेलवाल हरमिंदर छाबड़ा,गुरमीत कौर, चक्रधर यादव, वंदना शर्मा, परी ध्रुव, रामेश्वरी देवांगन देविका देवांगन , मधु जोशी, मीना शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top