Uttrakhand

महानवमी पर एक अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फाइल चित्र।

देहरादून, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानवमी को 01 अक्टूबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक एवं कोषागारों में भी यह अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानवमी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सचिव सामान्य प्रशासन की ओर से इसके आदेश जारी कर दिये गए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व एवं सम्मान को प्रदर्शित करने वाला है। यह हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की है।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top