WORLD

संयुक्त राष्ट्र में बलाेचिस्तान की बड़ी कूटनीतिक जीत

न्यूयार्क, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । बलाेचिस्तान गणराज्य ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बलोच आंदोलन काे धार्मिक अतिवाद से जाेड़ने के चीन और पाकिस्तान के प्रयास को विफल करने के लिए फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन को धन्यवाद दिया है। बलाेचिस्तान के प्रमुख राजनीतिक संगठन फ्री बलोच मूवमेंट के प्रमुख कार्यकतार्ता मीर यार बलाेच के शुक्रवार काे साेशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि छह करोड़ धर्मनिरपेक्ष, देशभक्त बलोच लोग संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान और चीन के संयुक्त प्रयास को रोकने के लिए अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन की सरकारों को धन्यवाद देते हैं। इस प्रयास के तहत बलोच स्वतंत्रता आंदोलन को धार्मिक अतिवाद से जोड़ने की कोशिश की गई थी। उन्हाेंने लिखा कि संयुक्त राष्ट्र के इन तीन प्रभावशाली सदस्यों द्वारा बलोच आंदोलन की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति को मान्यता देना, बलाेचिस्तान में लाखों लोगों के बलिदान की स्वीकृति और क्षेत्र के स्वतंत्रता समर्थक नेतृत्व के लिए एक कूटनीतिक जीत है जबकि चीन और पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ा झटका और कूटनीतिक शर्मिंदगी है। उन्हाेंने आराेप लगाया कि कम्युनिस्ट चीन और धार्मिक उग्रवाद एव आतंकवादियों के संरक्षक पाकिस्तान ने जानबूझकर बलाेचिस्तान के वास्तविक, प्रगतिशील स्वतंत्रता आंदोलन को धार्मिक रंग देने की कोशिश की है। उन्हाेंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बलूच स्वतंत्रता सेनानियों को अल-कायदा और आईएसआईएस से जोड़ने का प्रयास किया। उनके इस प्रयास की पूरी दुनिया को निंदा करनी चाहिए। मीर यार बलाेच ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अन्य सदस्य भी ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस के नक्शेकदम पर चलते हुए बलूच स्वतंत्रता आंदोलन को आधिकारिक मान्यता देंकर बलूच राजनयिक मिशन खोलने की औपचारिक अनुमति देंगे क्योंकि बलाेचिस्तान क्षेत्र में शांति, विकास, रक्षा, समृद्धि और सर्वधर्म सद्भाव के लिए एक सेतु की भूमिका निभाता है। बलाेचिस्तान एकमात्र ऐसा देश है जो पाकिस्तान के धार्मिक उग्रवाद और चीन के आर्थिक आधिपत्य को कम करने में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है। उन्हाेंने जाेर देकर कहा कि बलाेचिस्तान की स्वतंत्रता इस क्षेत्र के युद्धों को समाप्त करने में भूमिका निभाने के साथ पाकिस्तान के ब्लैकमेल और चीन के आर्थिक रूप से हिंसक व्यवहार पर अंकुश लगा सकती है। ———–

(Udaipur Kiran) / नवनी करवाल

Most Popular

To Top