Uttrakhand

अजीम प्रेमजी स्कूल मातली छात्रों ने जूडो में जीते 11 पदक

उत्तरकाशी स्थित मातली के छात्रों द्वारा देहरादून में खेल प्रतियोगिता में

उत्तरकाशी, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।राजधानी देहरादून में आयोजित राज्यस्तरीय प्रारंभिक शिक्षा खेल प्रतियोगिता में मातली स्थित अजीम प्रेमजी स्कूल के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा है। छात्रों ने जूडो में कीर्तिमान हासिल करते हुए 11 पदक हैट्रिक लगाई। छात्र-छात्राओं ने अलग-अगल वर्गाें में चार स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते।

प्रधानाचार्य सुनील बिष्ट ने कहा कि जूडो प्रतियोगिता के 23 किलोग्राम वर्ग में प्राची, 32 किलोग्राम में आयूषी, 35 किलो में अंकुश 45 किलो में साहिल ने स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही 27 किलोग्राम वर्ग में खुशी थापा, 40 किलो में अंजलि, 30 किलो में आदिऐत्य कलूरा व 25 किलो में शौर्य ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं 44 किलोग्राम वर्ग में शीतल, 40 किलो में हैदर अली और 50 किलो में अनमोल ने कांस्य पदक जीते। विद्यालय पहुंचने पर पदक विजेता छात्र-छात्राओं का ढोल दमाऊं के साथ स्वागत किया गया।

इस मौके पर खेल समन्वयक शूरवीर पडियार, चंदन कुंद्रा, खैरूल निशा और हिमांशु जोशी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Most Popular

To Top