Haryana

जींद : आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सरकारी स्कूल में लगी जागरूकता प्रदर्शनी

डिप्टी स्पीकर के पुत्र रूद्राक्ष प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए।

जींद, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रामराये गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिड्ढा के पुत्र रूद्राक्ष मिड्ढा, भाजपा नेता मुकेश कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा आपातकाल के पीड़ितों को नमन करने व सम्मान देने के लिए स्लाइड्स के माध्यम से संविधान की मर्यादा पर हुए हमले और लोकतंत्र के सत्याग्रहियों के संघर्ष की कहानी को दर्शाया गया।

प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान रूद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि भारत में संविधान की रक्षा के लिए सत्याग्राहियों के संघर्ष को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रयास के माध्यम से युवा पीढ़ी को वर्ष 1975 में लोकतंत्र को कुचलने के लिए आपातकाल लागू करने के उपरांत देश में उपजे हालातों के बारे में स्टीक जानकारी मिलेगी। साथ ही लोकतंत्र को पुन: स्थापित करने व संविधान की मर्यादा को बचाने वाले सत्याग्रहियों के संघर्ष के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज से 50 वर्ष पूर्व हर वर्ग को बंधक बनाने का काम तत्कालीन सरकार ने किया था और उस दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए सचेत होने वाले राष्ट्र हितधारकों को जेलों में डाला गया था।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top