
भारतीय इतिहास के महान शासकों में से एक महाराजा कृष्ण देव राय (17 जनवरी 1471 – 17 अक्टूबर 1529) की 8 अगस्त, 1509 को विजयनगर साम्राज्य के सम्राट के रूप में ताजपोशी हुई। वे तुलुव वंश के तीसरे शासक थे। उन्होंने अपने शासनकाल में साम्राज्य की राजनीतिक और सांस्कृतिक पराकाष्ठा का प्रतिमान स्थापित किया। दिल्ली सल्तनत के पतन के बाद उन्होंने अपने समय में भारत के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली साम्राज्य पर शासन किया।
महाराजा कृष्ण देव राय का शासनकाल सैन्य विस्तार और राजनीतिक सुदृढ़ीकरण के लिए जाना जाता है। बीजापुर, गोलकुंडा, बहमनी सल्तनत और ओडिशा के गजपतियों के सुल्तानों को हराकर वे भारतीय प्रायद्वीप के प्रमुख शासक बने। उनके शासनकाल के प्रमुख अभियानों में 1512 में रायचूर दोआब की विजय, 1514 में ओडिशा की अधीनता और 1520 में बीजापुर के सुल्तान के खिलाफ निर्णायक जीत शामिल थी। उनका शासनकाल तेलुगु साहित्य का स्वर्ण युग माना जाता है। वे कला एवं विद्वत्ता के संरक्षक थे।
अन्य अहम घटनाएं
1509 – विजय नगर साम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी।
1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1609 – वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।
1763 – वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।
1864 – जिनेवा में रेडक्रॉस की स्थापना।
1899 – ए.टी. मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का पेटेंट कराया।
1900 – बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत।
1919 – ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी।
1942 – महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।
1988 – अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
1988 – आठ वर्षों तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।
1990 – इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का ऐलान किया।
2007 – एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने।
2004 – इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2003 – पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।
2002 – ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।
जन्म
1994 – मीराबाई चानू – प्रसिद्ध भारतीय वेटलिफ्टर हैं।
1975 – जॉन बारला – भाजपा नेता हैं।
1968 – अबेय कुरुविला, भारतीय क्रिकेटर।
1955 – राजीव महर्षि – भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक हैं।
1952 – सुधाकर राव- भारतीय क्रिकेटर।
1948 – कपिल सिब्बल – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ अधिवक्ता।
1949 – प्रसन्न आचार्य – बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य।
1940 – दिलीप सरदेसाई- भारतीय क्रिकेटर।
1941 – लता देसाई – भारतीय राज्य गुजरात की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक हैं।
1942 – बलबीर सिंह खुल्लर – भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य थे।
1921 – वुलिमिरि रामालिंगस्वामी- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक।
1915 – भीष्म साहनी- भारतीय लेखक।
1908 – सिद्धेश्वरी देवी – शास्त्रीय संगीत गायिका।
1904 – त्रिभुवन नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
निधन
2021 – अनुपम श्याम – भारतीय फिल्म व टीवी कलाकार थे।
2000 – एस. निजलिंगप्पा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
—————
(Udaipur Kiran) पाश
