HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 03 अगस्तः भारत तक पहुंचने का समुद्री मार्ग तलाशने निकला था कोलंबस का दल

कोलंबस ने शुरू की यात्रा

इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस ने अपने 90 साथियों के साथ 3 अगस्त 1492 को यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज में सफर शुरू किया।कोलंबस ने तीन छोटे जहाजों, सांता मारिया, पिंटा और नीना के साथ स्पेन के पालोस से यात्रा शुरू की और भारत तक पहुंचने की बजाय 12 अक्टूबर 1492 को अमेरिकी द्वीप पहुंचे। कहा जाता है कि वह बहामास के द्वीप पर गए जो आज क्यूबा और हिस्पानियोला के नाम से जाना जाता है।

अन्य अहम घटनाएंः1492 – इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना।1492 – यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया। 1914 – पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा। 1925 – अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा। 1957 – अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुन लिया गया, उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी। 1960 – पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की। 1985 – बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।2004 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।

2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।

2007 – इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।

जन्म

1886 – मैथिलीशरण गुप्त- खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि।

1890 – श्रीप्रकाश – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त।

1908 – रोहित मेहता – प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक‍, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।

1916 – शकील बदायूँनी- भारतीय गीतकार और शायर।

1919 – जयदेव – भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।

1933 – शशिकला – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।1936 – छन्नूलाल मिश्रा – भारतीय शास्त्रीय गायक।

1939 – अपूर्व सेनगुप्ता- भारतीय क्रिकेटर।

1941 – बाबा हरभजन सिंह – भारतीय सेना का एक सैनिक।

1956 – बलविंदर संधू- भारतीय क्रिकेटर।

1960 – गोपाल शर्मा- भारतीय क्रिकेटर।

1984 – सुनील छेत्री – प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं।

निधन

2022 – मिथिलेश चतुर्वेदी – भारतीय फ़िल्म व टीवी कलाकार थे।

1993 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।

1990 – सी. एम. पुनाचा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1985 – बनारसी दास – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

1982 – त्रिभुवन नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

1670 – मुहणोत नैणसी – राजस्थान के क्रमबद्ध इतिहास लेखन के प्रथम इतिहासकार थे।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)

हृदय प्रत्यारोपण दिवस (भारत)

—————

(Udaipur Kiran) पाश

Most Popular

To Top