
झज्जर, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । बहादुरगढ़ में बुधवार को जिला स्कूल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के संयोजक डीपीई संदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की अंडर 19 आयु वर्ग की 100 मीटर ब्रैस्टस्ट्राॅक स्पर्धा में अतुल धनखड़ ने पहला और नितिन काजला ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 आयु वर्ग के 50 मीटर ब्रैस्टस्ट्राॅक में जयवर्धन राव ने पहला और नीतेश खत्री ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि अंडर 14 आयु वर्ग के 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में सिद्धांत ने पहला और लक्ष्य ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल में मयंक ने पहला और चैतन्य मलिक ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर फ्री स्टाइल में मयंक यादव ने पहला और मयंक ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर बटरफ्लाई में मयंक यादव ने पहला और सिद्धांत ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर ब्रैस्टस्ट्राॅक में दिव्यांश ने पहला और मयंक ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर बैकस्ट्राॅक में विहान ने पहला और मयंक ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में कार्तिक काजला ने पहला और जय ने दूसरा स्थान हासिल किया।
50 मीटर बटरफ्लाई में कार्तिक ने पहला और गौरव ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल में ध्रुव सिंह ने पहला और सुमित ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर बैकस्ट्राॅक में तुषार ने पहला और नितेश खत्री ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर बटरफ्लाई में दीक्षित ने पहला और रूद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया है। 100 मीटर बैकस्ट्राॅक में तुषार ने पहला और चेतन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं अंडर 19 की 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्राॅक में नीतिन ने पहला और शोभित ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर बटरफ्लाई में हर्षित ने पहला और हिमांशु ने दूसरा स्थान हासिल किया, 100 मीटर बैकस्ट्राॅक में गौरव ने पहला स्थान हासिल किया। 50 मीटर बैकस्ट्राॅक में अमित ने पहला और गौरव ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल में मनीष ने पहला और अमित ने दूसरा स्थान हासिल किया है। 50 मीटर फ्री स्टाइल में मनीष ने पहला और अतुल धनखड ने दूसरा स्थान हासिल किया।
50 मीटर बटरफ्लाई में मनीष ने पहला और लक्ष्मण ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर ब्रैस्टस्ट्राॅक में नितिन ने पहला और अतुल धनखड़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेता तैराक राज्य स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा तैराकी संघ के सदस्य सुरेश जून, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य, डीपीई मंजीत, डीपीई उर्वशी, तैराकी कोच साई जाधव और तैराकी कोच पदमपाल भी मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज
