सोनीपत, 22 जून (Udaipur Kiran) । गोहाना के गांव भावड़ में तालाब के पास एक महिला पर डंडे से
हमला कर घायल करने और सोने की चेन गायब होने का मामला सामने आया है।
घटना में गंभीर
रूप से घायल महिला को खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर
जांच शुरू कर दी है।
गांव भावड़ निवासी नीलम ने पुलिस को बताया कि तालाब पर अमरजीत
की मां के साथ कहासुनी के कुछ घंटे बाद वह दोपहर को अपने पशुओं को पानी पिलाने गई थी।
इसी दौरान अमरजीत ने पीछे से आकर उनके पैरों पर डंडा मार गिराया। नीलम के अनुसार, गिरने
के बाद आरोपी ने उनके सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे उनके कपड़े फट गए और उनकी सोने
की चेन भी गायब हो गई।
मौके पर मौजूद मोनू ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी ने उसे
और नीलम के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घायल नीलम को पहले गोहाना के सामान्य
अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। महिला मेडिकल
में छह गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है, जो सभी भारी वस्तु से की गई हैं।
बरोदा थाना
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नीलम का आरोप है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया
गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
