
फतेहपुर, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला मुख्यालय के जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल अग्निहोत्री ने भारत पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान हुई हिंसा की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि 1947 में भारत के विभाजन के समय लोगों का विस्थापन इतिहास का सबसे बड़ा विस्थापन था, जिसमें 1.5 करोड से अधिक लोग अपने घर द्वार छोड़ने को मजबूर हुए थे। दशकों तक इस दर्दनाक घटना पर न कुछ बोला गया और न लिखा गया और न ही सरकारी दस्तावेजों में यह घटना स्मृति का हिस्सा बनी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त के एक दिन पूर्व घोषणा किया कि ’14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जायेगा ताकि देश के उन पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जा सके जिन्हें दशकों तक भुला दिया गया था।
जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय में स्थित विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ ज्ञानेंद्र सचान द्वारा उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक मनोज मिश्रा मनु द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महामंत्री नीरज सिंह, महामंत्री उदयवीर लोधी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, सुशील सिंह चन्देल, विमलेश पान्डेय ओम मिश्रा, रवींद्र पाल सिंह, अमित शिवहरे, अभिषेक शुक्ला, विजय प्रताप सिंह, मधुराज विश्वकर्मा, अजय सिंह रिंकू लोहारी, विक्रम सिंह चंदेल, स्वरूप राज सिंह जूली, आर के पाल फौजी, सौरभ अग्निहोत्री, दीपक दुबे, जयदेव सिंह गौतम, अविनाश मौर्या, विनोद गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सुबह आठ बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में राष्ट्र ध्वज फहराया जायेगा।
(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार
