Uttrakhand

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु की सकुशल वापसी के लिए किया दुग्धाभिषेक

शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करते हुए

हरिद्वार, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । निरंजनी अखाड़े के महंत महेंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़ा परिषद के संतों और वेदपाठी ब्राह्मणों ने मनकामेश्वर महादेव पर विशेष दुग्धाभिषेककर अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सकुशल पृथ्वी पर वापसी की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कहा महंत महेंद्रपुरी ने कहा कि आज का दिन केवल विज्ञान की विजय नहीं, बल्कि आस्था की शक्ति का भी साक्षी है। जब अंतरिक्ष में मानव उड़ान भरता है, तब संत उसकी वापसी के लिए धरती पर प्रार्थना करते हैं, यह सनातन संस्कृति की विशेषता है।

मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि हमारी प्रार्थना है कि हिमांशु का जीवन व्यक्तिगत सीमाओं से ऊपर है। उनका कार्य, समस्त मानवता के लिए प्रेरणा है।

अखाड़ा परिसर में भजन, हवन, आरती और गंगाजल अर्पण से लेकर शिवलिंग पर पंचामृत अभिषेक तक, हर कर्मकांड इस विश्वास से किया गया कि शुभांशु की वापसी केवल एक लैंडिंग नहीं, बल्कि संस्कृति, विज्ञान और श्रद्धा की त्रिवेणी है। आज जब शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से 18 दिन बाद पृथ्वी पर लौटने जा रहे हैं, तो हरिद्वार की धरती, विशेषकर निरंजनी अखाड़े का यह यज्ञ और प्रार्थना, उनके स्वागत की आध्यात्मिक गूंज है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top