Jharkhand

मांगों को लेकर मॉनसून सत्र में विधानसभा का घेराव करेंगे सहायक शिक्षक

रांची, 13 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य कमेटी की बैठक रविवार को रांची के मोराहाबादी मैदान में हुई।

बैठक की अध्यक्षता संघर्ष मोर्चा के वरीय सदस्य विनोद बिहारी महतो, संचालन विनोद तिवारी और संजय दुबे ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में झारखंड के सभी 24 जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, सभी प्रखंड कमेटी और सैकड़ों सहायक अध्यापकों ने भाग लिया।

बैठक में कहा गया कि सरकार ने अपने वादे के मुताबिक अब तक सहायक अध्यापकों को वेतनमान और समान काम का समान वेतन की सुविधा प्रदान नहीं की है। इसके अलावा अनुकंपा सहायक अध्यापकों की सेवानिवृत्ति 65 वर्ष पर कोई निर्णय अब तक नहीं किया गया है। सरकार के साथ हुए विगत समझौते का 90 प्रतिशत अब तक मांग पूरा नहीं किया गया है

वर्तमान में झारखंड के तकरीबन 2000 सहायक अध्यापकों को सर्टिफिकेट जांच के नाम पर कार्यमुक्त करने का जो निर्णय सरकार के अधिकारियों ने लिया है इससे झारखंड के तमाम सहायक अध्यापकों में सरकार और विभागीय अधिकारी के खिलाफ आक्रोश है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 19 एवं 20 जुलाई को सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी मंत्री और विधायकों को संयुक्त रूप से मांग पत्र दिया जाएगा। साथ ही विधानसभा के मानसून के सत्र में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

इसके बाद भी यदि सरकार समान काम का समान वेतन, 2000 बर्खास्त सहायक अध्यापकों की सेवा वापसी अन्य समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो पांच सितंबर को तमाम सहायक अध्यापक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को मोराहाबादी के मैदान में एकत्रित होकर सभी सरकारी कार्यक्रम का विरोध करते हुए काला झंडा के साथ तमाम सहायक अध्यापक प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसकी सूचना सरकार को सोमवार को दिया जायेगा।

बैठक में झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के राज्य कमेटी सदस्य विनोद बिहारी महतो, विनोद तिवारी, संजय दुबे, ऋषिकेश पाठक, दिलशाद अंसारी, सिंटू सिंह, विकास कुमार चौधरी, सुमन कुमार, निरंजन दे सहित अन्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top