RAJASTHAN

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने तिरंगा यात्रा में की शिरकत

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने तिरंगा यात्रा में की शिरकत

अजमेर, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभी युवओं को आह्वान किया आगे आएं और अपने हाथों में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ तिरंगा उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा के तहत अजमेर में सभी भाजपा मंडलों के युवाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर जो पहल की है वह वंदनीय है।

उन्होंने सभी युवाओं को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और पूर जोश के साथ देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आगे बढ़ाने के लिए अपना श्रेष्ठ समाज को और देश को देने के लिए प्रेरित किया। रैली को उप महापौर नीरज जैन सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने संबोधित किया। रैली नगर भ्रमण कर विजय स्मारक बजरंगगढ़ पर आकर समाप्त हुई। इस रैली में कई सौ मीटर लम्बा तिरंगा हाथों में लिए युवा चल रहे थे। देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत नारे लगाए जा रहे थे। पूरा माहौल तिरंगा मय नजर आ रहा था। रैली के लिए सुरक्षा प्रबंध बराबर किए गए थे।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Most Popular

To Top