Uttar Pradesh

विधानसभा अध्यक्ष ने दी प्रदेशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

लखनऊ, 01 अगस्त (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने विजयदशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

श्री महाना ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक पर्व है। यह पर्व हमें यह प्रेरणा देता है कि जीवन में सदैव सत्य, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलकर ही वास्तविक सफलता प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व प्रदेश में सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और आपसी सौहार्द को और सुदृढ़ करेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति की मंगलकामना की।

(Udaipur Kiran) / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

Most Popular

To Top