
गुवाहाटी, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । असम सरकार को मुंबई शहर में चार बीघा जमीन मिली है। यह जानकारी रविवार को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने असम सरकार की ओर से मुंबई पोर्ट अथॉरिटी को विशेष अनुरोध किया था। इस अनुरोध के आधार पर मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने असम सरकार को 60 वर्षों की लीज पर यह भूमि उपलब्ध कराई है।
इस खबर के आने के बाद असम में खुशी का माहौल है।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश
