
गुवाहाटी, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने सार्वजनिक भर्ती में राज्य सरकार की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला और घोषणा की कि असम लगभग दो लाख नियुक्तियां करने की राह पर है, जो उसके शुरुआती एक लाख के वादे को पार कर गया है।
एडीआरई और अन्य परिणामों की घोषणा के बाद शुक्रवार काे सरमा ने कहा कि एक बार फिर, हमने स्वच्छ, पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्ती के अपने वादे को पूरा किया है। असम ऊंचाइयों पर खड़ा है। सार्वजनिक नियुक्तियों में ईमानदारी, निष्पक्षता और अवसर के लिए एक नया मानक स्थापित कर रहा है।
उन्होंने इस बात पर जाेर दिया कि सरकार ने न केवल अपने लक्ष्यों को पूरा किया है, बल्कि उनसे भी आगे निकल गई है, जो असम के युवाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। योग्यता-आधारित अवसरों पर प्रशासन के फोकस को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित है और उनकी कड़ी मेहनत इस नए असम में सफलता को परिभाषित करती है।
इस घोषणा को असम की सार्वजनिक सेवा भर्ती प्रक्रिया में एक मील के पत्थर के रूप में देखा जा रहा है, जो पारदर्शिता और पैमाने दोनों के लिए एक कीर्तिमान स्थापित करेगा और रोजगार के माध्यम से राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने के सरकार के वादे को मजबूत करेगा।———————-
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
