
गुवाहाटी, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद एवं असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि “गौरव गोगोई का परिवार सनफ्लावर तेल इस्तेमाल करता है, इसलिए वे सरसों तेल की असली कीमत नहीं समझ सकते।”
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा, “कांग्रेस मूर्खों के स्वर्ग में रह रही है।”
मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और भाजपा तथा कांग्रेस के बीच चल रहे शब्दयुद्ध को और तेज कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि 2026 में होने वाले विधानसभा के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस के बीच इन दिनों जमकर आरोप और प्रत्यारोप की राजनीति हो रही है। खासकर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा और गौरव गोगोई के बीच एक-दूसरे पर राजनीतिक हमले किये जा रहे हैं।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश
