Assam

असम के मुख्यमंत्री ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित सिक्किम, पश्चिम बंगाल के लिए समर्थन जताया

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा।

गुवाहाटी (असम), 06 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सिक्किम, दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल के अन्य क्षेत्रों में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि और व्यापक तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित जनता के प्रति असम की अटूट एकजुटता व्यक्त की और कहा कि संकट की इस घड़ी में असम की सरकार सिक्किम और उत्तर बंगाल के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया कि असम सरकार बचाव और राहत कार्यों में आवश्यक सभी सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति लौटने की कामना की।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top