
जबलपुर, 22 नवंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अश्वनी पराँजपे राजवाड़े की नियुक्ति की है। पराँजपे इसके पूर्व महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री एवं महिला मोर्चा की जबलपुर महानगर की जिला अध्यक्ष रही हैं। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने के साथ परिषद में विभिन्न दायित्व का निर्वहन उन्होंने किया है।
अश्वनी पराँजपे राजवाड़े की नियुक्ति पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जिप अध्यक्ष आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज के साथ सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक