
अशोकनगर, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्यप्रदेश के अशोकनगर में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारगणों से सौजन्य भेंट की। कलेक्टर द्वारा पत्रकारगणों को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही पत्रकारगणों को स्थानीय स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित दीपावली सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की।
कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि वोकल फॉर लोकल का संकल्प लें और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि त्यौहारों पर स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित सामग्री को अधिक से अधिक खरीदें। जिससे स्थानीय लोगों का प्रोत्साहन बढ़ाया जा सके। उन्होंने जिले के विकास के लिए पत्रकारगणों से सुझाव लिए।
—————
(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार
