Madhya Pradesh

अशोकनगर: औसत वर्षा से सभी 31 तालाब हुए लबालब

अशोकनगर: औसत वर्षा से सभी 31 तालाब हुए लबालब

अशोकनगर,24 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले में एक जून से अब तक 784.25 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 882.00 मिलीमीटर है।उक्त वर्षा से जिले के सभी तालाब लगभग लबालब भर चुके हैं।

इस संबंध में प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में स्थित दो मध्यम तालाब कोंचा और मोला भी भर चुके हैं, जिनमें अन्य तालाबों की अपेक्षा माला तालाब 67 फीसदी भरा है, जबकि 24 छोटे तालाबों सहित सभी 31 तालाब लबालब भर चुके हैं। जिले में लबालब भर चुके तालाबों से अब तक कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी में बताया गया है कि एक जून से अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र अशोकनगर में 547.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 861.00 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 766.00 मिलीमीटर तथा वर्षामापी केन्द्र मुंगावली में 963.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 66.75 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।

इस दौरान जिले के वर्षामापी केन्द्र में 12.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 113.00 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 60.00 मिलीमीटर तथा वर्षामापी केन्द्र मुंगावली में 82.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार

Most Popular

To Top