
आगरा, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । संयुक्त राष्ट्र संघ के 32 सैन्य मित्र देशों (यूएनटीसीसी) के सेना अध्यक्ष, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सपरिवार ने बुधवार काे आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। इस दाैरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए थे।
आज सुबह संयुक्त राष्ट्र संघ के 32 सैन्य मित्र देशों के सेना अध्यक्ष, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और उनके परिजन एक विशेष वायुयान से आगरा हवाई अड्डे पर पहुंचे। इन सैन्य अधिकारियाें ने ताजमहल के दीदार किये और उसकी सुंदरता की सराहना की। सैन्य
अधिकारियाें ने यहां खूब फोटोग्राफी भी की। ताजमहल भ्रमण के दौरान डेलिगेशन के साथ ताजमहल सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ के कमांडेंट वीके दुबे और आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ सर्वेक्षण सहायक प्रिंस बाजपेई साथ रहे। विदेशी सैन्य
अधिकारियाें का यह प्रतिनिधिमंडल लगभग एक घंटे तक ताजमहल परिसर में रहा।
सर्वेक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल को देखा। करीब दाे साै
सदस्याें का यह डेलिगेशन आगरा में पैरा ब्रिगेड परिसर में आयोजित सैन्य स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल हुआ। विदेशी सैन्य
अफसराें के ताजमहल भ्रमण के दाैरान परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के 34 सैन्य मित्र देशों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में 14 से 16 अक्टूबर तक चल रहे यूनाइटेड नेशंस ट्रूपिंग कंट्रीब्यूटिंग कंट्रीज समिट में भाग लेने दिल्ली आया हुआ है। इस सम्मिट में संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति अभियानों में भविष्य के लिए रणनीति के लिए विचार विमर्श किया जाना है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vivek Upadhyay
