Delhi

अणुव्रत आंदोलन मानवता के उत्थान का सशक्त माध्यम है : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेरक कार्यक्रम को संबोधित करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को अणुव्रत दिवस के अवसर पर केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेरक कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य तुलसी का अणुव्रत आंदोलन केवल उपदेशों का नहीं, बल्कि मानवता के उत्थान, आत्मसंयम और नैतिकता के पुनर्जागरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने यह दिखाया कि जब व्यक्ति अपने आचरण में सत्य, करुणा और अनुशासन को अपनाता है, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम सभी अपने जीवन में छोटे-छोटे संकल्प जैसे स्वदेशी को अपनाना, पर्यावरण की रक्षा करना, सत्यनिष्ठा और नियमों का पालन करना उतार लें, तो यही छोटे अणुव्रत समाज में बड़े और स्थायी बदलाव का आधार बन सकते हैं।

कार्यक्रम में दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह तथा अणुव्रत समिति ट्रस्ट के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top