Madhya Pradesh

अनूपपुर: जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो अपनी देश की मिट्टी से जुड़ जाते हैं- राजेश पांडे

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की बैठक

अनूपपुर, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा के राजेंद्रग्राम में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेश पांडे, सांसद हिमाद्री सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। जिन्होंने अपने उद्बोधन आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान यह एक नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है,यह हमारे भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्य प्रदेश की सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आवाह्न है कि हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाए, अपनी संस्कृति को गले लगाए, और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें।

जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो अपने देश की मिट्टी से जुड़ जाते हैं- भाजपा प्रदेश मंत्री

भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पांडे ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है, हम विदेशी वस्तुओं के पीछे भागने के बजाय अब अपनी जड़ों को पहचान रहे हैं। दुनिया में योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प,परंपरागत उद्योग, यह सब आज वैश्विक पहचान बन चुका है जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो अपने देश की मिट्टी से जुड़ जाते हैं।

संकट की घड़ी में देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाकर भारत को बनाया आत्मनिर्भर- सांसद

सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि संकट की घड़ी में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने भी स्वदेशी वैक्सीन बनाकर पूरी दुनिया को बता दिया कि भारत किसी पर निर्भर रहने वाला नहीं है। देश के वैज्ञानिकों ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया और दुनिया को वैक्सीन बनाकर मानव जीवन की रक्षा की, आज भाजपा सरकार स्वदेशी को बढ़ावा दे रहें है, मेक इन इंडिया से लेकर स्टार्टअप इंडिया वोकल फार लोकल से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक का हर पहल लक्ष्य यही है कि हम विदेशी निर्भरता कम करें और स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

हर घर पहुंचाएं स्वदेशी का मंत्र- जिला अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है, और हमारी शक्ति है इस मंत्र को हर घर तक पहुंचाएं। हमारे देश के कारीगरों, हमारे किसानों, हमारे छोटे व्यापारियों और हमारे उद्यमियों के प्रति एक सम्मान है और अपने लोगों की मेहनत को सम्मान देते हैं। अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

सम्मेलन में पूर्व विधायक सुदामा सिंह,जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह, श्याम नारायण शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Most Popular

To Top