Madhya Pradesh

अनूपपुर: आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है – विधायक मनीषा सिंह

भाजपा की पत्रकार वर्ता में मनीषा सिंह

अनूपपुर, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प यह एक नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। यह हमारे भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आव्हान है कि हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाए, अपनी संस्कृति को गले लगाए, और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें । हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है, और हमारी शक्ति है। हमारे देश के कारीगरों, हमारे किसानों, हमारे छोटे व्यापारियों ,और हमारे उद्यमियों के प्रति एक सम्मान है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो हम अपने देश की मिट्टी से जुड़ते हैं अपने लोगों की मेहनत को सम्मान देते हैं और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं जयसिंह नगर विधायक मनीषा सिंह ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह उपस्थित रहें।

स्वदेशी हमारी आत्मा का हिस्सा है

मनीषा सिंह ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है हम विदेशी वस्तुओं के पीछे भागने के बजाय अब अपनी जड़ों को पहचान रहे हैं दुनिया में योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प,परंपरागत उद्योग, यह सब आज वैश्विक पहचान बन चुका है। देश से स्थापित कुछ संस्थाओं ने स्वदेशी को बढ़ावा देने में निरंतर अपना योगदान दे रहे हैं। स्वतंत्रता के बाद भारत ने पश्चिमी विकास मॉडल और आयात पर निर्भर मिश्रित अर्थव्यवस्था अपनाई जिससे स्थानीय उद्योग कमजोर हुए और विदेशी निर्भरता बढ़ी तभी वर्ष 1964 में दंत्तोपंत ठेंगड़ी ने स्वदेशी चेतन को पुनर्जीवित किया। उन्होंने सिखाया आर्थिक आत्मनिर्भरता की सुरक्षा है, भारतीय उद्योग और श्रमिक हमारी ताकत हैं और अंध परिश्रमीकरण से हमें सावधान रहना है। स्वदेशी प्रौद्योगिकी कृषि और लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर यह दिखाया कि हमारा विकास हमारे हाथ में है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए जब तक यह स्वदेशी नहीं होगी ना तो हमारी स्वतंत्रता की रक्षा कर सकती है और ना ही न्याय की गारंटी दे सकती है। आज भाजपा सरकार इसी मंत्र पर चलते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है। मेक इन इंडिया से लेकर स्टार्टअप इंडिया वोकल फार लोकल से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक का हर पहल लक्ष्य यही है कि हम विदेशी निर्भरता कम करें और स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प

इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन में अनूपपुर विधानसभा का आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प सम्मेलन भाजपा प्रदेश मंत्री जयसिंह नगर विधायक मनीषा सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदासपुरी जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह श्याम नारायण शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मनीषा सिंह ने कार्यकर्ताओं को केंद्र की मोदी सरकार एवं मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार के द्वारा आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प की दिशा में किया जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया और सभी से अपील किया कि सभी लोग स्वदेशी अपनाएं और भारत को स्वावलंबी बनाएं।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Most Popular

To Top