Madhya Pradesh

अनूपपुर: सांसद हिमाद्री सिंह भारत गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित

तेलंगाना के राज्यपालसे भारत गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित हाेती सांसद

अनूपपुर, 1 अगस्त (Udaipur Kiran News) । संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह को तेलंगाना के राज्यपाल द्वारा भारत गौरव अवार्ड 2025 से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर संसदीय क्षेत्र के लोगों तथा प्रदेश भर से उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएँ प्रदान की है।

जानकारी के अनुसार हिमाद्री सिंह को नई दिल्ली में आयोजित भारत गौरव अवार्ड – 2025 कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा द्वारा भारत गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हेे सम्पूर्ण क्षेत्र लिए गर्व का विषय है और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को रेखांकित करते हुए और भी दृढ़ करता है।

सांसद हिमाद्री सिंह ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित होने पर कहा है कि मैं भारत गौरव फाउंडेशन एवं राज्यपाल का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करती हूँ।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Most Popular

To Top