
अनूपपुर, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । पूर्व विधायक शबनम मौसी पर जबरन लूटपाट और मारपीट का आरोप लगा है। जिसके विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। मामले में अमलाई बाबू चौक निवासी सब्जी व्यापारी राहुल कुमार सोनी ने चचाई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया हैं,दर्ज नहीं किया हैं। वहीं शबनम मौसी कहां कि मुझसे 50 हजार रुपए उधार लिए था।
सब्जी व्यापारी राहुल के अनुसार चार महीने पहले मेरे घर में बेटा हुआ था। बेटे की बधाई देने शबनम मौसी 8 से 10 किन्नरों के साथ मेरे घर आईं थी, जो बधाई के रूप में 21 हजार रुपए मांगे। मेरी मां और पत्नी ने 1100 रुपए दिए। इस पर शबनम मौसी ने बद्दुआ देना शुरू कर दिया। मेरी मां से कहा- तेरा पोता नहीं रहेगा। मेरी मां को डायन कहते हुए उनके कान से सोने का झुमके छीन लिए। जिसे मेरी नानी ने मां को दिया था। जब मैं झुमका वापस मांगने गया तो शबनम मौसी ने कहा 21 हजार रुपए दो और झुमका ले जाओ। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी अनूपपुर कोतवाली में ऑटो चालक से मारपीट का मामाला दर्ज हैं।
शबनम मौसी का कहना हैं कि राहुल सोनी की 4 साल पहले शादी हुई थी। शादी में हमने बधाई मांगा था तो 6 माह बाद 11 हजार रुपए का बधाई मिला था। उसके बाद जब उसे लड़का हुआ तो एक बार फिर बधाई मांगने के लिए गए। वह हमारे साथ विवाद करने लगा। उसने मुझसे 50 हजार रुपए उधार लिया था। उसी को मैं मांग रही थी, लेकिन देने के बजाय वह विवाद करने लगा। वहीं विडियों में एक किन्नर विडियो नहीं बनाने के लिए हाथ जोड़ कर प्रार्थन करती नजर आ रहीं हैं।
देश की पहली किन्नर विधायक रही हैं शबनम मौसी
शबनम मौसी देश की पहली किन्नर विधायक रही हैं। वर्ष 2000 में शहडोल जिले की सोहागपुर सीट से उपचुनाव जीता था, जो तत्कालीन कांग्रेस विधायक कृष्णपाल सिंह की मृत्यु के बाद खाली हुई थी। उन्होंने भाजपा के लल्लू सिंह को 17 हजार 800 से ज्यादा मतों के अंतर से हराया था। हालांकि, वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में उन्हें केवल 1400 वोट मिला और हार गई थीं।
चुनाव मैदान में दिग्गजों को दी शिकस्त
किन्नर शबनम मौसी अनूपपुर में रहती थीं। विधायक बनने से पहले वह नाच-गाकर गुजर बसर करती थीं। यह वह दौर था, जब लोगों में राजनीतिक दलों के प्रति जमकर गुस्सा था। लोग कांग्रेस के दिग्विजय सरकार बेहद नाराज थे। जनता ने ही शबनम मौसी को सोहागपुर सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया गया। शबनम मौसी ने विधायक बनने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। जिसमे कांग्रेस और बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशियों सहित कुल 9 लोग चुनाव मैदान में थे।
शबनम मौसी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव चिह्न पतंग मिला था। इसके बाद जनता की उम्मीदवार शबनम मौसी की पतंग ने चुनावी आसमान में इतनी ऊंची उड़ान भरी कि बाकी प्रत्याशी उनके आसपास तक भी नही पहुंच सके। सबकी चुनावी पतंग काटते हुए शबनम मौसी ने इतिहास रच दिया था। चचाई थाना प्रभारी सुंदरेश मरावी ने बताया कि शबनम मौसी के खिलाफ शिकायत मिली है। उन पर लूटपाट का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जारी है।
(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला
