Madhya Pradesh

अनूपपुर : छत्तीसगढ़ फिर वापस लौटा एक हाथी, महिला पर किया हमला

उपचार करती महिला से जानकारी लेते वनधिकारी

वन विभाग ने दी सहायता राशि,ग्रामीणो को हाथी के नजदीक न जाने की दी सलाह

अनूपपुर, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा को पार कर एक बार फिर मध्य प्रदेश अनूपपुर जिले के जैतहरी के चोलना गांव से कुकुरगोड़ा में महिला पर हमला कर घायल कर दिया, जिसे जिला चिकित्सालय अनूपपुर के भर्ती कराया गया। वहीं वन विभाग ने घायल महिला को सहायता राशि प्रदान की।

बताया गया कि विगत 29 जुलाई को चार हाथियों का समूह अनूपपुर जिले में विचरण करते 46 दिन बाद छत्तीसगढ़ वापस चला गया। जो शुक्रवार की सुबह अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना के चोलना पंचायत में एक बार फिर वापस आ गया। यह हाथी कुकुरगोंबा के बेल्हाटोला निवासी 27 वर्षीय महिला यशोदा बाई सिंह को अचानक हाथी तेजी से चिधाडते, आवाज करते हुए महिला को सूढ से पकड़ कर पटकते हुए पैर से दबाने की कोशिश की इस बीच हो-हल्ला करने पर चोलना एवं धनगवां बीट के बीच स्थित जंगल में चला गया। घटना की जानकारी पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने वन विभाग के सहयोग से घायल महिला को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर भर्ती कराया जहां महिला का उपचार जारी है।

चिकित्सक ने बताया कि महिला के दोनों हाथ एवं पीठ में चोट आई है। घटना की जानकारी पर वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा,अनूपपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वर्णगौरव सिंह एवं वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल महिला एवं उनके परिजनों से घटना की जानकारी के साथ चल रहे उपचार की जानकारी ली तथा शासन के नियमानुसार प्रारंभिक सहायता राशि प्रदान की।

वनविभाग के अधिकारियों ने हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणो से हाथी के नजदीक नहीं जाने, हाथी के साथ छेड़खानी नहीं करने,शाम होते ही सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Most Popular

To Top